राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग:ओडिशा , महाराष्ट्र और बंगाल ने जीत दर्ज की

Live 7 Desk

रांची, 25 मार्च (लाइव 7) राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग के अंतिम चरण के छठे दिन मंगलवार को हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा, महाराष्ट्र और बंगाल ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
आज यहां खेले गये पहले मैच में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने पूल ए में मिजोरम को 1-1 (शूटआउट में 2-0) से हराया। संजना किरो ने (पांचवें) मिनट में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के लिए पहले क्वार्टर में गोल करके स्कोरबोर्ड पर खाता खोला। दूसरी ओर मिजोरम के लालतलांचुंगी ने (55वें ) मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। द्रुप्ति नाइक और कप्तान सुमी मुंदरी ने शूट-आउट में मिले पहले तीन मौकों में से दो में गोल किए। नामसी जारिका (जीके) खेल की स्टार रहीं, क्योंकि उन्होंने शूट-आउट में मिजोरम के सभी चार स्ट्राइक को बचाकर मैच को जीत लिया।

Share This Article
Leave a Comment