राष्ट्रीय खेलों का प्रतीक मौली पहुंचा मुख्यमंत्री निवास

Live 7 Desk

देहरादून 15 फरवरी (लाइव 7) 38वें राष्ट्रीय खेल में लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा शुभंकर ‘मौली’ राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पहुंचा। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर प्रतीक ‘मौली’ (मोनाल राज्य पक्षी) देशभर में चर्चा का केन्द्र रहा है।
उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली राज्य के हर जनपद में भव्य स्वागत हुआ।
श्री धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेल के दौरान मौली की सक्रियता ने सबका दिल जीतने का कार्य किया। उत्तराखंड का राज्य पक्षी मोनाल की विशिष्टता से देशभर के लोग परिचित हुए।
38वें राष्ट्रीय खेल ने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि के साथ ही खेल भूमि के रूप में नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में खेल इन्फ्रास्टक्चर का तेजी से विकास और नई खेल नीति के परिणाम स्वरूप राज्य के खिलाड़ियों द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर 103 पदक हासिल कर देशभर में शीर्ष सात राज्यों की श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है।
37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था जबकि 38वें राष्ट्रीय खेल में यह सातवें स्थान पर आ गया। उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेल ग्रीन गेम्स, ई-वेस्ट से बनाये गये मेडल और पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम से पौध रोपण के लिए भी याद किया जायेगा।
सं. 
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment