रांची,13 अप्रैल (लाइव 7) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी ंजलि दी।
ज्ञातव्य है कि झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान जराइकेला में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए थे जबकि कोबरा -203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी घायल हुए थे।
बाद में राज्यपाल श्री गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने राज अस्पताल, रांची में भर्ती कोबरा -203 बटालियन के जवान विष्णु सैनी से मुलाकात की और इलाज से संबंधित सारी जानकारी चिकित्सकों से प्राप्त की।
लाइव 7
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर ंजलि दी

Leave a Comment
Leave a Comment