रक्षा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि से रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी होगी: मुर्मु

Live 7 Desk

हैदराबाद 20 दिसंबर (लाइव 7) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि भारत की रक्षा प्रबंधन क्षमता में वृद्धि से कूटनीतिक और सैन्य साझेदारी मजबूत होगी तथा रक्षा निर्यात में बढ़ोतरी होगी।

सुश्री मुर्मु ने सिकंदराबाद में कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम) में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इससे भारत को वैश्विक सुरक्षा मंचों पर सक्रिय रुख बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने जोर दिया कि भारतीय रक्षा क्षेत्र में वरिष्ठ रणनीतिक नेतृत्व वैश्विक सुरक्षा खतरों का सक्रियता से जवाब देते हुए भारत को अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।

Share This Article
Leave a Comment