मोदी सरकार सभी के लिए सशक्तीकरण के प्रतिबद्ध:ठाकुर

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 20 मार्च (लाइव 7) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार सभी के सशक्तीकरण और विकास के लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्रीमती ठाकुर ने ऑनलाइन शिक्षण कंपनी रॉकेट लर्निंग और गूगल डाट ओर्ग के एआई ट्यूटर “अप्पू” जारी करने के बाद एक साेशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मोदी सरकार जमीनी स्तर पर सशक्तीकरण के लिए प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने कहा कि माेदी सरकार के समाज के समग्र सशक्तीकरण और विकास के लिए काम कर रही है और इसके लिए प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने शिक्षण प्रक्रिया में भविष्य में ए आई की व्यापक और केंद्रीय भूमिका का उल्लेख किया।

Share This Article
Leave a Comment