मोदी पर विश्वास से जीती भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव : राजनाथ

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 08 फरवरी (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए इस विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता के विश्वास का परिणाम बताया है।
श्री सिंह ने ट्वीट किया “दिल्ली के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा मोदीजी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है।”
उन्होंने कहा “इस शानदार जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूँ। लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूँ।”
श्री सिंह ने कहा “विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित दिल्ली अति आवश्यक है। इस जीत के बाद डबल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास को नई गति को बुलंदी प्रदान करेगी।”
  अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment