नयी दिल्ली 12 मार्च (लाइव 7) मेडागास्कर की नेशनल असेंबली (राष्ट्रीय संसद) के अध्यक्ष जस्टिन टोकेली के नेतृत्व में भारत यात्रा पर आये वहां के एक संसदीय शिष्टमंडल ने बुधवार को भारत की संसद कार्यप्रणाली के काम-काज के तरीकों की जानकारी ली और दोनों सदनों में चल रही बजट सत्र की कार्यवाही देखी।
लोक सभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों को जानकारी दी कि मेडागास्कर का संसदीय शिष्टमंडल सदन की कार्यवाही देखने के लिए विशिष्ट दीर्घा से उपस्थित है। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे सदन की विशिष्ट दीर्घा में मेडागास्कर की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जस्टिन टोकेली के नेतृत्व में मेडागास्कर का संसदीय शिष्टमंडल उपस्थित है।’’
मेडागास्कर के संसदीय शिष्टमंडल ने भारत के लोकसभा की कार्यवाही देखी

Leave a Comment
Leave a Comment