भोजपुरी फिल्म ‘कृष्णा’ का ट्रेलर रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 12 मार्च (लाइव 7)भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय, प्रीति सिंह तथा वधेश मिश्रा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘कृष्णा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

फिल्म कृष्णा का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।टेक्नीशियन फ़िल्म फ़ैक्टरी के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘कृष्णा’ का निर्माण फिल्म निर्देशक से निर्माता बने पराग पाटिल और डीओपी से फिल्म निर्माता बने आर आर प्रिंस (राकेश रोशन सिंह) ने किया है। फिल्म का निर्देशन आनंद सिंह ने किया है।

फिल्म कृष्णा में विमल पांडेय, प्रीति सिंह, अवधेश मिश्रा, निशा तिवारी,   पांडेय, बीना पांडेय आदि हैं। फ़िल्म के लेखक प्राण नाथ हैं। डीओपी   यादव हैं। सिंगर ज्योति शर्मा, काजल राज, सुगम सिंह और ज्योति मिश्रा हैं। संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, अमरेश भट्ट, धरम हिंदुस्तानी, एडीटर प्रवीण एस राय, कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, सोनू प्रीतम, आकाश जायसवाल हैं। डीआई इंदर यादव ने किया है।पोस्ट प्रोडक्शन लोटस स्टूडियो में किया गया है। प्रोडक्शन अमरेश आनंद त्रिपाठी ने किया है। आर्ट डायरेक्टर पवन, फाइट मास्टर दिनेश यादव हैं।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment