भारत का स्वास्थ्य सेवा कार्यबल देश विदेश के लिए महत्वपूर्ण सम्पत्ति: वीके पॉल

Live 7 Desk

चंडीगढ़,15 फरवरी (लाइव 7) नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी.के. पॉल ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वैश्विक मानकों को संतुष्ट करने वाले कौशल से सम्पन्न कार्यबल की आपूर्ति को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि भारत का स्वास्थ्य सेवा कार्यबल देश और विदेश, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है।
श्री पॉल ने कहा कि दुनिया में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित कार्यबल की मांग बढ रही है। वह राष्ट्रीय कौशल विकास निगम इंटरनेशनल (एनएसडीसी इंटरनेशनल) द्वारा स्वास्थ्य सेवा-सुश्रुषा क्षेत्र के लिए कुशल मानव संसाधन पर यहां आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।इस कार्यक्रम का विषय था- स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कुशल श्रमबल के भविष्य का कायाकल्प जिसमें 50 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति और10 से अधिक आयुर्विज्ञान संस्थानों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

Share This Article
Leave a Comment