भारत-ऑस्ट्रेलिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक हितों के लिए समन्वय बढाने की प्रतिबद्धता जतायी

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 08 मार्च (लाइव 7) भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा साझेदारी को मजबूत करने, आपसी विश्वास और समझ को बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परस्पर रणनीतिक हितों के लिए समन्वय बढाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान की शुक्रवार को संपन्न हुई आस्ट्रेलिया की चार दिन की यात्रा के दौरान देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत क्षेत्रीय सुरक्षा और सैन्य सहयोग के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।
रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि विचार-विमर्श में सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। बातचीत में हिन्द प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, रक्षा प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान और नई द्विपक्षीय रक्षा पहलों पर मुख्य जोर दिया गया।
यात्रा के दौरान, जनरल चौहान को ऑस्ट्रेलियाई रक्षा बल के कार्यालयों में उनके आगमन पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स एडमिरल डेविड जॉनसन और चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के साथ उच्च स्तरीय चर्चा की। जनरल चौहान ने मुख्यालय संयुक्त संचालन कमान का भी दौरा किया। उनके अन्य कार्यक्रमों में फोर्सेज कमांड मुख्यालय, ऑस्ट्रेलियाई सेना और फ्लीट मुख्यालय, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का दौरा शामिल है, जिसमें समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक संचालन में गहन समन्वय को बढ़ावा दिया गया।
सैन्य प्रशिक्षण और शिक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, जनरल चौहान ने ऑस्ट्रेलियाई रक्षा कॉलेज का दौरा किया, जहाँ उन्होंने एडीसी के कमांडेंट रियर एडमिरल जेम्स लाइब्रांड के साथ पेशेवर सैन्य शिक्षा को बढ़ाने पर चर्चा की। सीडीएस ने हिन्द प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक चुनौतियों पर रक्षा और सामरिक अध्ययन पाठ्यक्रम के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया और एडीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय छात्र अधिकारियों के साथ बातचीत की, द्विपक्षीय सैन्य समझ और पेशेवर आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को स्वीकार किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख रक्षा उद्योग प्रतिष्ठानों का भी दौरा किया, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के उन्नत रक्षा विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास तथा तकनीकी नवाचारों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।
जनरल चौहान ने ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक पर  ंजलि भी अर्पित की।
  अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment