लखनऊ, 28 अप्रैल (लाइव 7) योगगुरु स्वामी देव ने कहा कि योग क्रांति के बाद अब शिक्षा क्रांति की शुरुआत लखनऊ से हो चुकी है और भारतीय शिक्षा बोर्ड इसके केंद्र में है। उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड से पढ़ने वाला कोई बच्चा आतंकवादी, हिंसक या व्यभिचारी नहीं बनेगा। मंगलवार को लखनऊ के क्रिश्चियन कॉलेज परिसर में भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रांतीय कार्यालय का उद्घाटन उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, स्वामी देव, भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह तथा अन्य संतों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

