फिल्म छोटकी दीदी बड़की दीदी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 22 फरवरी को होगा

Live 7 Desk

मुंबई, 18 फरवरी (लाइव 7) भोजपुरी फिल्म छोटकी दीदी -बड़की दीदी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 22 फरवरी को शाम 6 बजे भोजपुरी सिनेमा चैनल और दंगल एप पर किया जाएगा।

फिल्म छोटकी दीदी -बड़की दीदी की प्रमुख अभिनेत्री अंजना सिंह ने दर्शकों से अपील की कि वे इस पारिवारिक और सामाजिक फिल्म को पूरे परिवार के साथ जरूर देखें, क्योंकि यह फिल्म महिलाओं के हक और अधिकार के लिए किए गए संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म का पुनः प्रसारण 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगा, जिससे वे दर्शक जो इसे पहली बार नहीं देख पाए, दोबारा इसका आनंद ले सकें।

फिल्म के निर्माता   सिंह ने बताया कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक संदेश भी देती है कि महिलाएं किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होतीं। उन्होंने कहा, हमने इस फिल्म में समाज की उस सच्चाई को दिखाने का प्रयास किया है, जहां महिलाएं अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करती हैं और जीत हासिल करती हैं।

फिल्म छोटकी दीदी -बड़की दीदी में अंजना सिंह और   सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, जबकि देव सिंह, रितेश उपाध्याय,   पांडेय,   सुजान सिंह, जे नीलम,   दुबे, अयाज खान और निशा तिवारी सह-कलाकार की भूमिका में होंगे। फिल्म का संगीत मुन्ना दुबे ने दिया है, जबकि गीतकार प्यारेलाल यादव और सुरेंद्र मिश्रा हैं।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment