प्रभास ने फिल्म निर्माता नाग अश्विन को जन्मदिन की बधाई दी

Live 7 Desk

मुंबई, 23 अप्रैल (लाइव 7) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार प्रभास ने फिल्म निर्माता नाग अश्विन को जन्मदिन की बधाई दी है।

नाग अश्विन आज अपना जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर प्रभास ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

प्रभास ने सोशल मीडिया पर लिखा,इस अद्भुत इंसान, नागी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनायें.. आपकी दृष्टि और प्रतिबद्धता हमेशा मुझे प्रेरित करती है.. ढेर सारा प्यार भेज रहा हूँ.. कल्कि 2 का जादू देखने का इंतज़ार नहीं कर सकता…. बहुत उत्साहित हूं।

ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी का निर्माण करने वाले पावरहाउस बैनर वैजयंती मूवीज़ ने सोशल मीडिया पर नाग अश्विन को दिल से सलाम किया। उन्होंने लिखा,हमारे कप्तान @नाग अश्विन को जन्मदिन की शुभकामनायें।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment