नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (लाइव 7) पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण का मतदान सम्मन्र होने के साथ ही पांच विधान सभाओं के लिए मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हो गयी है। सभी जगहों पर मतगणना चार मई को करायी जाएगी। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राष्टव्यापी बहस के बीच पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पु़ड्डुचेरी की विधानसभा के चुनावों में मतदाताओं ने बढ़चढ भागीदारी की। पश्चिम बंगला और तमिलनाडु में आजादी के बाद मतदान- प्रतिशत के नये रिकार्ड बने।

