थिम्फू 25 अप्रैल (लाइव 7) भूटान की पहली यात्रा पर आये थाईलैंड के राजा महा वजिरालोंगकोर्न और महारानी सुथिदा का शुक्रवार को यहां पारंपरिक भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा कई दृष्टियों से ऐतिहासिक है – कूटनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और रणनीतिक।
यह महाराज महा वजिरालोंगकोर्न की राजसिंहासनारूढ़ होने के बाद पहली भूटान यात्रा है, जबकि उन्होंने पिछली यात्रा 1991 में एक युवराज के रूप में की थी। उनकी यह यात्रा न केवल भूटान-थाईलैंड संबंधों को एक नई ऊँचाई दे रही है, बल्कि यह भी स्पष्ट संकेत है कि भूटान अब भारत के पारंपरिक प्रभाव से बाहर निकलकर बहुपक्षीय संबंधों की ओर बढ़ रहा है।
थाईलैंड के राजा अपनी पहली भूटान यात्रा पर
Leave a Comment
Leave a Comment

