ताइवान ने 24 घंटे में चीनी सेना के 34 विमान, छह जहाजों का लगाया पता

Live 7 Desk

बीजिंग 17 अप्रैल (लाइव 7) ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के 34 विमान और छह जहाजों का पता लगाया है। जिसमें से 22 विमानों ने ताइवान की सीमा में प्रवेश किया था।
मंत्रालय ने कहा, “आज सुबह छह बजे (बुधवार को 22:00 जीएमटी) तक ताइवान के आसपास 34 पीएलए विमान, छह पीएलएएन जहाज और 2 आधिकारिक जहाजों का पता लगाया गया।” मंत्रालय ने उल्लेख किया कि इनमें से 22 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया।
ताइवान ने स्थिति पर नज़र रखने के लिए विमान, नौसैनिक जहाज और तटीय-आधारित मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं।यह घटना चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में हुई है। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और उसे बलपूर्वक अपने अधीन करने की बात करता है। ताइवान स्वयं को स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र मानता है।
गौरतलब है कि ताइवान 1949 से मुख्य भूमि चीन से स्वतंत्र रूप से शासित है। चीन हालांकि इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जबकि ताइवान अपनी स्वयं की निर्वाचित सरकार वाला क्षेत्र है, यह कहता है कि यह एक स्वायत्त देश है हालांकि इसने स्वतंत्रता की घोषणा करने से परहेज किया है। चीन, ताइपे के साथ किसी भी विदेशी के आधिकारिक संपर्क का विरोध करता है तथा द्वीप पर चीनी संप्रभुता को निर्विवाद मानता है।
 ,  
लाइव 7/स्पूतनिक

Share This Article
Leave a Comment