वाशिंगटन, 02 मई (लाइव 7) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सहयोगी जर्मनी से 5,000 सक्रिय सैनिकों को वापस बुलाने की आधिकारिक घोषणा की है। राष्ट्रपति ने यह कदम जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ ईरान में जारी अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर हुए तीखे मतभेदों और अपनी पिछली धमकियों पर अमल करते हुए उठाया है।अमेरिकी सैनिकों की यह वापसी अगले छह से 12 महीनों के भीतर पूरी की जाएगी। गौरतलब है कि जर्मन चांसलर मर्ज़ द्वारा अमेरिका-इजरायल युद्ध की आलोचना और पश्चिम एशिया में उथल-पुथल के कारण पैदा हुए वैश्विक तेल संकट पर नाराजगी जताए जाने के बाद श्री ट्रंप ने सैनिकों की कटौती की धमकी दी थी। चांसलर मर्ज़ ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका को ईरानी नेतृत्व द्वारा ‘अपमानित’ होना पड़ रहा है और इस युद्ध को लेकर उनके पास कोई ठोस रणनीति नहीं है।

