झारखंड में 38 विधानसभा सीटों पर तीन बजे दिन तक 61.47 प्रतिशत मतदान

Live 7 Desk

रांची,20 नवंबर (लाइव 7)झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 38 सीटों पर कई सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज
तीन बजे दिन तक 61.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने यहां बताया कि इन 38 विधानसभा क्षेत्र में आज सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हुआ और तीन बजे दिन तक 61.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले।
इन क्षेत्रों में शाम 5:00 बजे तक मतदान होगा जबकि 31 मतदान केंद्रों पर शाम 4:00 बजे तक ही मतदान होगा। दूसरे चरण में कुल 528 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें 472 पुरूष और 55 महिला उम्मीदवार हैं।एक जेंडर उम्मीदर भी चुनावी अखाड़े में है।
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो , सांसद निशीकांत दूबे समेत अन्य नेताओं ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मताधिकार का प्रयोग किया।राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने खिजरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की महिला समिति, धुर्वा बूथ संख्या- 373 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर मुख्य सचिव सहित उपस्थित सभी मतदाताओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
इस बीच केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा सांसदअन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ साझा पोस्ट में सांसद ने लिखा है, “गांडेय विधानसभा के डोकीडीह प्रखंड में बूथ संख्या 282 पर प्रशासन के सहयोग से अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं से समूह में मतदान करवाया जा रहा है, जो गुप्त मतदान के नियमों का सरासर उल्लंघन है। ऐसी ही अनियमितताएं अनेक स्थानों पर दिख रही हैं। इस पर चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान ले।”
इन 38 विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्द्ध सैनिक बलों की 585 कंपनी और जैप की 60 कंपनियों को लगाया गया है।लगभग 30 हजार जिला बल और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है। दूसरे चरण के लिए 1.23 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 62.8 लाख पुरुष और 61 लाख महिला और 145 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। दूसरे चरण में 14218 मतदान केंद्रों पर मतदान आज हो रहा है। सभी बूथों पर वेबसास्टिंग से नजर रखी जाएगी।

इन सीटों के चुनाव में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत दाव पर आज लगी है उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, ग् ीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, भाजपा के लोबिन हेंब्रम, भाजपा के अनंत कुमार ओझा, कांग्रेस के जेपी भाई पटेल और जेएलकेएम के जय   महतो शामिल हैं।
 
जारी लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment