छह महीने बाद धरती पर लौटे चीन के शेनझोउ 19 अंतरिक्ष यान के यात्री

Live 7 Desk

बीजिंग, 30 अप्रैल (लाइव 7) चीन के तीन व्यक्तियों को लेकर गया शेनझोउ 19 अंतरिक्ष यान छह महीने अंतरिक्ष में रहने के बाद बुधवार को पृथ्वी पर वापस आ गया।
चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (सीएमएसए ) ने देश के इनर मंगोलिया क्षेत्र में चालक दल के सुरक्षित उतरने के बाद मिशन को सफल घोषित किया। चीन के अंतरिक्ष अधिकारियों के अनुसार शेनझोउ 19 अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष यात्री कै ज़ुझे, सोंग लिंगडोंग और वांग हाओज़े को लेकर मंगलवार (29 अप्रैल) को शाम 04 बजे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉक किया गया।

Share This Article
Leave a Comment