क्वार्टरफाइनल में झारखंड़, महाराष्ट्र और मिजोरम में जीत दर्ज की

Live 7 Desk

पंचकूला, 09 मार्च (लाइव 7) 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2025 के रविवार को खेले गये झारखंड, महाराष्ट्र और मिजोरम ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं
आज यहां खेले गये दिन के पहले क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में झारखंड ने डिवीजन ‘ए’में मध्य प्रदेश को 3-1 से हराया। झारखंड की ओर से कप्तान अलबेला रानी टोप्पो ने (चौथे) मिनट में मैच का पहला गोल किया, उसके बाद रजनी केरकेट्टा ने (41वें) और प्रमोदनी लाकड़ा ने (59वें) मिनट में एक-एक गोल किया। वही मध्य प्रदेश की ओर से करिश्मा यादव ने (55वें) मिनट में सांत्वना गोल किया।

Share This Article
Leave a Comment