ऑस्ट्रेलिया में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Live 7 Desk

सिडनी, 10 फरवरी (लाइव 7) ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी शहर सिडनी में करीब 40 हथियारबंद लोगों के बीच हुए झगड़े में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
न्यू साउथ वेल्स, प्रांत की पुलिस ने सोमवार को बताया कि अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रविवार शाम करीब 05:40 बजे मध्य सिडनी से 18 किमी पश्चिमी क्षेत्र में एक सार्वजनिक पार्क में चाकू, छुरे और बेसबॉल के बल्ले से लैस 30-40 लोगों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि साउथ ग्रैनविले के उपनगर में घटनास्थल पर अधिकारियों के पहुंचते ही समूह तितर-बितर हो गया। कुछ लोग पैदल और कुछ लोग कारों से भाग गये।
पुलिस के एक बयान में कहा गया, “हमारी टीम ने घटनास्थल से एक 28 वर्षीय व्यक्ति को घायल अवस्था में पाया, जिसके सिर पर गंभीर चोटे थीं।” उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के कुछ समय बाद पुलिस ने पास की एक गली से 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उस पर झगड़ा करने और सार्वजनिक स्थान पर चाकू ले जाने का आरोप दर्ज किया गया।
 ,  
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment