ऐडेर और कैमफर ने जिम्बाब्वे को 245 के स्कोर पर रोका

Live 7 Desk

हरारे 16 फरवरी (लाइव 7) मार्क ऐडेर (चार विकेट) और कर्टिस कैमफर (तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आयरलैंड ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर रही जिम्बाब्वे को 245 रन के स्कोर पर रोक दिया।
आज यहां टॉस जीतकर आयरलैंड ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ब्रायन बेनेट और बेन कर्रन की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 38 रन जोड़े। सातवें ओवर में मार्क ऐडेर ने ब्रायन बेनेट(30) को आउटकर आयरलैंड को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद जॉश लिटिल ने कप्तान क्रेग्र एर्विन (चार) को बोल्ड कर जिम्ब्बावे को दूसरा झटका दिया। बेन कर्रन(18) को मैकब्राइन बोल्ड किया। इसके बाद वेस्ली मधेवेरे और सिकंदर रजा ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेजों के बीच चौथे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। 33वें ओवर में कर्टिस कैमफर ने वेस्ली मेधेवेरे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। वेस्ली मेधेवेरे ने 70गेंदों में छह चौके लगाते हुए (60) रनों की पारी खेली। जोनाथन कैंपबेल (दो) और तड़िवनाशे मारुमानी (शून्य) को भी कैमफर ने आउटकर पवेलियन भेज दिया। आयरलैंड के गेंदबाजी आक्रमण के आगे जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज अधिक देर नहीं टिक सका। जिम्बाब्वे का सातवां विकेट सिकंदर रजा के रूप में गिरा। उन्हें मार्क ऐडेर ने आउट किया। सिकंदर रजा ने 75 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 58 रन बनाये। ब्लेसिंग मुजरबानी (शून्य) और वेलिंग्टन मसाकाट्जा (35) रन बनाकर आउट हुये। 49वें ओवर में ट्रेवर ग्वांडू (दो) रन बनाकर आउट हुये। उन्हें मार्क ऐडेर ने बोल्ड आउट किया। इसी के साथ आयरलैंड ने जिम्बाब्वे को 49 ओवर में 245 के स्कोर पर समेट दिया।

आयरलैंड की ओर से मार्क ऐडेर ने चार विकेट लिये। कर्टिस कैमफर को तीन विकेट मिले। ग्रेम ह्यूम, जॉश लिटिल और एंडी मैकब्राइन को एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
 
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment