लखनऊ, 18 मई (लाइव 7) उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग में अगले पांच दिनो में प्रचंड गर्मी और लू के आसार व्यक्त किये हैं। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि बांदा में लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी हीट वेव बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा, प्रयागराज,झांसी, गाजीपुर और सुल्तानपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। वहीं बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी (बीएचयू), बहराइच, बांदा, फुर्सतगंज, मुजफ्फरनगर, मेरठ, उरई और आगरा ताज में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।

