अहिल्याबाई होल्कर सम्मान से 42 महिलाएं सम्मानित

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 06 मार्च (लाइव 7) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली 42 महिलाओं को आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर महिला पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कमला अंकीबाई घमंडी  गोवानी ट्रस्ट ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योजदान देने वाली इन महिलाओं को 2025 के लिए समानित किया। इस अवसर पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री   लाल खटटर, श्रम, रोजगार युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन और लोकसभा सदस्य मनोज तिवारी सहित कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment