अमेरिका के विदेशी सहायता निलंबित करने से मानवीय अभियानों पर गंभीर असर पड़ा: संरा

Live 7 Desk

संयुक्त राष्ट्र, 12 फरवरी (लाइव 7) अमेरिका की ओर से विदेशी सहायता निलंबित किए जाने से डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय अभियानों पर गंभीर असर पड़ा है।
संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी डीआरसी में सुरक्षा और मानवीय स्थिति बेहद अस्थिर बनी हुई है। उत्तरी किवु और दक्षिण किवु दोनों प्रांतों में बढ़ते सशस्त्र संघर्ष, बड़े पैमाने पर विस्थापन और बढ़ती असुरक्षा के कारण स्थिति और खराब हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment