अंतरराष्ट्रीय निर्माणाधीन हॉकी स्टेडियम का हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Ravikant Mishra

स्टेडियम निर्माण के बाद जल्द ही होगा सिमडेगा में हॉकी खेल का भव्य आयोजन: भोलानाथ सिंह 

रविकांत मिश्रा

सिमडेगा:- 28 दिसंबर 2024 से राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी इंडिया लीग का आगाज हो रहा है, जिसमे देश विदेश के हॉकी खिलाड़ियों के साथ हॉकी के पदाधिकारियों का आवागमन हो रहा है। जिनमे से कई पदाधिकारी रांची एयरपोर्ट से उतरकर सड़क मार्ग से सिमडेगा होते हुए राउरकेला पहुंचेंगे। शुक्रवार को भी हॉकी से जुड़े कई हस्तियां इसी मार्ग से राउरकेला रवाना हुए । जिनमे  से प्रमुख रूप एशिया हॉकी महासंघ के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव  भोलानाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण , भारतीय हॉकी टीम के चयन समिति के चेयरमेन सह उत्तरप्रदेश सरकार के खेल निदेशक ओलंपियन डॉ आर पी सिंह सिमडेगा में रुके और सिमडेगा में निर्माणधीन अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम तथा सिमडेगा पूर्व से निर्मित स्टेडियम का निरीक्षण किए।

सिमडेगा पहुंचने पर जिला खेल पदाधिकारी  प्रवीण कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंखरासियूस  टोप्पो, बसंत बा, करिश्मा परवार,अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग एवम अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हे सिमडेगा के बुनकरों द्वारा  निर्मित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दोनो हॉकी स्टेडियम के निरीक्षण के उपरांत उक्त पदाधिकारियों ने कहा कि जब नए एस्ट्रोटर्फ का गैलरी इत्यादि का सारा कार्य पूर्ण हो जायेगा तो सिमडेगा में पुनः बड़ा मैचों का आयोजन किया जाएगा और झारखंड के हॉकी के विकास में दिल खोल कर सहयोग करने वाले झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा।

ज्ञात हो कि आज मुख्यमंत्री के सहयोग और पहल से ही यह एस्ट्रोटर्फ सहित राज्य कई और एस्ट्रोटर्फ का निर्माण हुआ है। साथ ही उन्होंने एस्ट्रोटर्फ निर्माणकर्ता के अभियंता को निर्देश दिया का इसका हस्तांतरण से पूर्व टर्फ की सफाई  करा ले, मौके पर खेल पदाधिकारी और हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष को भी कहा की कोई भी परेशानी हो तो हमे तुरंत सूचित करे। साथ ही हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने सिमडेगा में पूर्व से निर्मित टर्फ की जरूरत को देखते हुए , कहा कि हॉकी इंडिया की ओर से यहां सफाई मशीन भेजकर इसकी भी सफाई करवाई जायेगी। उन्होंने ग्राउंड से हॉकी इंडिया के कर्मचारियों को फोन कर निर्देश दिया की सिमडेगा में सफाई मशीन भेजकर इस टर्फ का सफाई जल्द करा दे , उन्होंने हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी से कहा कि जिले में निरंतर प्रतियोगिता सहित अन्य हॉकी से संबंधित गतिविधियों का आयोजन करते हुए नए खिलाड़ियों को भी जोड़ने का सिलसिला जारी रखें।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment