जयपुर, 18 मार्च (लाइव 7) राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री देबेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा शोक जताया है।
श्री बागडे ने कहा कि श्री देबेंद्र प्रधान जन सेवा को समर्पित लोकप्रिय जन नेता थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जोरा
लाइव 7
बागडे ने देबेंद्र प्रधान के निधन पर जताया शोक

Leave a Comment
Leave a Comment