चित्रकूट (सतना), 27 फरवरी (लाइव 7) केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के आजाद होने पर स्वर्गीय नेहरू और कांग्रेस ने पश्चिम के सिद्धांतों के हिंदीकरण से देश की नीतियां बनाईं, लेकिन नानाजी देशमुख और पंडित दीदयाल उपाध्याय ने उस समय भी एकात्म मानवतावाद जैसे सिद्धांत प्रस्तुत कर सर्वश्रेष्ठ भारत की कल्पना को प्रतिपादित किया।
श्री शाह सतना जिले के चित्रकूट में आयोजित स्वर्गीय नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ंजलि कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रसिद्ध संत मुरारी बापू भी उपस्थित रहे।