भाजपा ने जारी किया आरोप पत्र, हेमंत पर साधा निशाना

Shashi Bhushan Kumar
Contents
कहने को अबुआ सरकार,राज्य में आदिवासी समाज सबसे ज्यादा प्रताड़ित- बाबूलाल मरांडी1. 1932 खतियान आधारित नीति – “छह साल का बड़ा धोखा”2. मईयां सम्मान योजना – “लाखों बहनों के साथ धोखा”3. सामाजिक न्याय – “ओबीसी आरक्षण की अनदेखी”4. खाद्य सुरक्षा – “अनाज घोटाले से जनता त्रस्त”5. रोजगार और स्वास्थ्य बीमा – “10 लाख नौकरियां और 15 लाख बीमा सिर्फ जुमला”6. शिक्षा और औद्योगिक विकास – “500 एकड़ इंडस्ट्रियल पार्क कहां?”7. किसानों की गारंटी – “3200 MSP सिर्फ चुनावी वादा”“घोटालों की सरकार” – BJP ने सूची गिनाईआदिवासी समाज को लेकर गंभीर आरोपरोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठ का आरोप, SIR पर बयानबाजी पर हमला“अगर सरकार बेदाग है तो CBI जांच से क्यों भाग रही?”

हेमंत सरकार पार्ट-2 की पहली वर्षगांठ पर प्रदेश भाजपा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में एक विस्तृत आरोप पत्र जारी किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह एवं आरोप पत्र समिति के सदस्य रविनाथ किशोर मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा गठित आरोप पत्र समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और पूर्व सांसद गीता कोड़ा भी शामिल हैं।

आरोप पत्र जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के पिछले छह साल झारखंड के लिए “बर्बादी के साल” साबित हुए।उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान इंडी गठबंधन द्वारा घोषित सात गारंटी में से एक भी पूरी नहीं हुई, बल्कि राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया गया।

मरांडी ने कहा कि सरकार 1932 खतियान की नीति के नाम पर जनता को लगातार गुमराह कर रही है।
उन्होंने चंगाई सभा को अंधविश्वास बढ़ाने वाला बताते हुए इसे पूरी तरह बंद करने की मांग की।

BJP ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम काट दिए गए, पोर्टल नहीं खुलने से महिलाएं दर-दर भटक रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि सम्मान राशि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों तक पहुंचाई जा रही है।

पंचायत चुनाव बिना OBC आरक्षण के कराए गए।
एससी/एसटी आरक्षण पर भी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया गया।

BJP ने कहा कि सरकार 7 किलो अनाज तो दे नहीं सकी, ऊपर से 5 किलो अनाज भी लूट लिया गया।
सीएम के क्षेत्र पतना में बड़ी अनियमितता उजागर होने का दावा किया गया।

5. रोजगार और स्वास्थ्य बीमा – “10 लाख नौकरियां और 15 लाख बीमा सिर्फ जुमला”

BJP का कहना है कि 6 वर्षों में 30,000 कर्मचारी रिटायर हुए, जबकि नियुक्ति बेहद कम हुई।
दो लाख से अधिक पद समाप्त कर देने का भी आरोप लगाया गया।

उत्पाद सिपाही भर्ती में 19 बच्चों की मौत का मुद्दा दोहराते हुए मरांडी ने कहा कि सरकार आज तक बेपरवाह बनी हुई है।

6. शिक्षा और औद्योगिक विकास – “500 एकड़ इंडस्ट्रियल पार्क कहां?”

उन्होंने पूछा कि सरकार बताएं कितने कॉलेज खुले, कहां मेडिकल/इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी बनी और किस जिले में 500 एकड़ का औद्योगिक पार्क स्थापित हुआ।

7. किसानों की गारंटी – “3200 MSP सिर्फ चुनावी वादा”

BJP ने आरोप लगाया कि धान खरीद लक्ष्य का आधा भी पूरा नहीं हुआ और कई किसानों का भुगतान आज भी लंबित है।

BJP ने बार-बार जोर दिया कि राज्य में घोटालों की श्रृंखला बढ़ी है। सूची में शामिल है —

शराब घोटाला, JSSC CGL पेपर लीक, DMFT फंड, मैनपावर सप्लाई, स्पोर्ट्स किट, भवन निर्माण, सरकारी टेंडर, जन्म प्रमाणपत्र घोटाला, स्वास्थ्य विभाग, आपदा मोचन निधि घोटाला

BJP ने दावा किया कि हेमंत सरकार में आदिवासी समाज सबसे अधिक बदहाल है।
दुमका से चाईबासा तक आदिवासी समुदाय के खिलाफ अपराध बढ़े हैं।

BJP ने आरोप लगाया कि राज्य की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) घुसपैठियों के कारण बदल रही है और सरकार इन्हें संरक्षण दे रही है।

विधानसभा की कार्यवाही में SIR पर सत्ता पक्ष के विरोध और बेल में घुस जाने को गंभीर बताया।
साथ ही मंत्रियों द्वारा BLO को धमकी देने वाले बयान पर भी सवाल उठाए।

मरांडी ने कहा कि अगर सरकार पर कोई दाग नहीं है, तो भर्ती परीक्षा भ्रष्टाचार की CBI जांच कराने से क्यों डर रही है?

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment