मनोज तिवारी ने रवि किशन के बारे में क्या कहा? जानिए इस शनिवार द ग्रेट इंडियन कपिल शो में

Shashi Bhushan Kumar

मुंबई। नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 के इस हफ्ते के एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह, मनोज तिवारी और दिनेश ‘निरहुआ’ लाल यादव दर्शकों को गाने, स्टाइल और मजेदार कहानियों का अनोखा मिश्रण देखने को मिला।

शो की शुरुआत सिद्धू पाजी की शायरी से हुई और हर सुपरस्टार को जोरदार अंदाज में पेश किया गया। मनोज तिवारी को भोजपुरी के शाही अंदाज में प्रस्तुत किया गया, जबकि निरहुआ और पवन सिंह की एंट्री दर्शकों के लिए रोमांचक और हंसी से भरपूर रही।

एपिसोड का सबसे मजेदार पल तब आया जब निरहुआ ने फिल्म कास्टिंग की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने और पवन सिंह मनोज तिवारी के पास जाकर डरते हुए कहा कि कहीं उन्हें विलेन का रोल न मिल जाए। इस पर मनोज तिवारी ने आराम से फोन उठाया और डायरेक्टर से कहा: “पवन इतना अच्छा गाता है, उससे गाना गवाओ। निरहुआ को गेस्ट अपीयरेंस करवा दो। विलेन चाहिए? वह रवि किशन से करा लो।” इस पर कपिल शर्मा और दर्शक जोर-जोर से हंस पड़े।

शो में कृष्णा अभिषेक, किकु शारदा और सुनील ग्रोवर ने भी अपने अंदाज में हंसी और मस्ती का तड़का लगाया। यह एपिसोड भोजपुरी सिनेमा और कलाकारों के लिए गर्व का पल बन गया, साथ ही दर्शकों को भरपूर मनोरंजन भी प्रदान किया।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment