“ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत RPF रांची की कार्रवाई, एक टिकट दलाल गिरफ्तार

Shashi Bhushan Kumar

आरपीएफ रांची मंडल द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सतर्कता ड्यूटी के दौरान मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया है।

आरपीएफ मंडल के निर्देशानुसार 9 जनवरी को एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की संयुक्त टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो (उम्र 36 वर्ष), निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची–नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह टिकट उपलब्ध कराने के बदले यात्रियों से अतिरिक्त राशि वसूल कर अवैध लाभ अर्जित करता था। आरपीएफ ने आरोपी के पास से एक तत्काल काउंटर टिकट एवं रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

यह कृत्य रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत दंडनीय अपराध है। आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। आरोपी को 10 जनवरी को रेलवे न्यायालय, रांची में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एसआई सोहन लाल, एएसआई शक्ति सिंह, स्टाफ डी.के. सिंह, एस.पी. राय एवं सीआईबी रांची टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment