रांची में लौह पुरुष को नमन: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश, राज्यपाल रहे मुख्य अतिथि

Shashi Bhushan Kumar

आर्यभट्ट सभागार, राँची में सरदार पटेल स्मृति समिति द्वारा आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती वर्षगांठ समारोह के अवसर पर राष्ट्र के महान सपूत ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प एवं दूरदर्शी नेतृत्व ने स्वतंत्र भारत की एकता और अखंडता को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह और रांची महापौर रोशनी खलखो भी मंच पर मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे भी पहुंचे, जिन्होंने सरदार पटेल के विचारों और उनके योगदान को जानने में गहरी रुचि दिखाई।

गौरतलब है कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर को हुआ था, और इस वर्ष उनके जन्म के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में उनकी जयंती मनाई जा रही है। इसका उद्देश्य उनके विचारों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

सरदार पटेल को “लौह पुरुष” के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने 500 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कर एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment