रांची का यह मैच भारत की जीत के साथ-साथ क्रिकेट इतिहास में दो नए रिकॉर्ड दर्ज होने का भी गवाह बना

Shashi Bhushan Kumar

रांची में खेले गए वनडे मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया। मैच में भारतीय टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज़—रोहित शर्मा और विराट कोहली—ने अपने नाम महत्वपूर्ण विश्व रिकॉर्ड दर्ज किए।

20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की गेंद पर छक्का लगाकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का नया रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों के आंकड़े को पछाड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अपना 52वां वनडे शतक पूरा किया। इसके साथ ही वे किसी एक फॉर्मेट में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।
टेस्ट में 51 शतकों के साथ सचिन तेंदुलकर और टी-20 इंटरनेशनल में 5 शतकों के साथ रोहित शर्मा क्रमशः शीर्ष स्थान पर हैं।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment