राज्यपाल ने देव कुमार की पुस्तक “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन

Ravikant Mishra

खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने दी शुभकामनाएँ

रांची: लोकभवन, रांची में राज्यपाल ने प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखक देव कुमार की प्रेरणादायक पुस्तक “पावर ऑफ माइंडसेट” का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रेरणादायक पुस्तकें युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में डॉ. शालिनी मिंज, प्राचार्य जलेश्वर कुमार एवं मुकेश कुमार महतो भी उपस्थित थे।

पुस्तक के विमोचन पर खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने खुशी जताते हुए इसे झारखंड के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि देव कुमार ने अपनी पूर्व प्रकाशित चर्चित पुस्तक “मैं हूँ झारखण्ड” के माध्यम से राज्य की पहचान, संस्कृति और युवाओं की सोच को नई दिशा देने का सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने आगे कहा कि “पावर ऑफ माइंडसेट” विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। यह पुस्तक सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। अंत में उन्होंने लेखक को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment