तेजस्वी यादव बने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी ने जताई असहमति

Shashi Bhushan Kumar

बिहार की सियासत में रविवार को एक महत्वपूर्ण बदलाव हुआ, जब तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लिया।

राजद संगठन के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि यह जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को पार्टी को मजबूत करने, राजनीतिक रणनीति तय करने और चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से दी गई है। पार्टी के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजद ने इस नियुक्ति की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “एक नए युग का शुभारंभ। तेजस्वी यादव बने राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष।”

वहीं, तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने इस नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए अपने पोस्ट में कहा कि पार्टी की कमान घुसपैठियों के हाथों में चली गई है और पार्टी की विरासत खतरे में है। उन्होंने तंज कसते हुए इसे “कठपुतली बने शहजादा की ताजपोशी” करार दिया।

इस नियुक्ति के बाद बिहार में राजद की राजनीतिक दिशा और पार्टी की रणनीति पर चर्चा तेज हो गई है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment