Live7 TV – Read Politics, National International news in Hindi.
“Cyclothon: Know Your Jharkhand” के तहत “Know your tourist place” केलाघाघ तक साइकिल रेस का आयोजन*
सिमडेगा :- झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर ‘झारखंड@25’ रजत पर्व उत्सव के अंतर्गत “Cyclothon – Know Your Jharkhand” के तहत “Know your tourist place” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को राज्य के पर्यटन स्थलों से परिचित कराना एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केलाघाघ तक साइकिल रेस का आयोजन किया गया।

साइकिल रेस को उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी शंशाक शेखर सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी गण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सिमडेगा शहर से केलाघाघ पर्यटन स्थल तक उत्साहपूर्वक साइकिल चलाते हुए “अपने झारखंड को जानो” का संदेश दिया। गंतव्य स्थल पहुंचने पर सभी ने केलाघाघ की सुंदर वादियों में फोटो खिंचवाई तथा सुबह की सुरम्य प्राकृतिक छटा का आनंद लिया।

इस आयोजन में केलाघाघ में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, एवं आरडीसी,जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला नियोजन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,अंचल अधिकारी सिमडेगा सहित अन्य पदाधिकारी गण भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। “Know your tourist place” कार्यक्रम ने न केवल लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाई, बल्कि जिले के पर्यटन स्थलों के प्रति रुचि एवं गर्व की भावना को भी प्रोत्साहित किया।


