87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा के सात खिलाड़ी, झारखंड का किया नाम रोशन

Shashi Bhushan Kumar

गढ़वा जिले के सात खिलाड़ी 87वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों में चयनित खिलाड़ियों में सिनियर महिला वर्ग की अंजली कुमारी और आयुषी कुमारी पांडेय शामिल हैं। अंजली ने महिला वर्ग के साथ-साथ अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग में क्रमशः पहला और दूसरा स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की।

अंडर-19 बालक वर्ग में सगे भाई अनिल कुमार मेहता और नीतीश कुमार मेहता, अंडर-15 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज, तथा अंडर-13 बालक वर्ग में कार्तिक पाल चयनित हुए हैं।

महिला वर्ग की प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के इंदौर में 14 से 21 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें आयुषी कुमारी पांडेय भाग लेकर गढ़वा लौट चुकी हैं। वहीं, गुजरात के गांधीधाम में शुरू होने वाली 87वीं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड टीम के साथ हर्षित कुमार पांडेय, मयंक राज और कार्तिक पाल हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment