परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर, रांची डीसी और एसएसपी ने दी श्रद्धांजलि

Shashi Bhushan Kumar

परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने, संयुक्त रूप से अल्बर्ट एक्का चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहर की इस हृदयस्थली पर अधिकारियों ने उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

अधिकारियों ने कहा कि लांस नायक अल्बर्ट एक्का का बलिदान राष्ट्र की अनमोल धरोहर है। 1971 के युद्ध में उन्होंने अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का परिचय देते हुए देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। उनका शौर्य और देशप्रेम आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

वीर सैनिक की गाथा को याद करते हुए अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अल्बर्ट एक्का का योगदान अमिट है और देश उनकी बहादुरी को सदैव सम्मान और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment