RANCHI
शालीमार बाजार के दुकानदारों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिलने के बाद बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मिंटू पासवान व केंद्रीय कमेटी सदस्य दिलीप कुमार के नेतृत्व में शालीमार बाजार के दुकानदारों के साथ मिला एवं बैठक किया ।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ठेकेदार द्वारा निर्धारित किराया अधिक वसूलने का दुकानदार विरोध करेंगे एवं साथ ही साथ यह भी तय किया गया कि आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन तैयार करने के लिए बाजार बचाओ संघर्ष समिति का निर्माण किया गया, जिसका संयोजक समिति के संतोष कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए बस्ती बताओ संघर्ष समिति के संयोजन मिंटू पासवान ने कहा की दुकानदारों से मनमाने ढंग से निर्धारित किराया से अधिक वसूली करना अमानवीय कार्य है दुकानदार निर्धारित किराया देने के लिए तैयार है इसीलिए ठेकेदार द्वारा अधिक किराया व वसूलना दुकानदारों के लिए असहनीय है यदि इसके बाद भी अधिक किराया वसूला जाता है तो बाजार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी ठेकेदार को होगी ।

