सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह का उत्तर भारतीय समन्वय समिति ने किया अभिनंदन

Ravikant Mishra

सिमडेगा: आज उत्तर भारतीय समन्वय समिति के सदस्यों ने सिमडेगा में उपायुक्त कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने उनके सेवा भाव, सादगी और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को उच्च पद पर रहते हुए भी श्रद्धा और सरलता के साथ मनाने की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंचन सिंह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल हैं, जो अपनी संस्कृति को बढ़ावा देते हुए भी सादगी और शालीनता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं।

राउरकेला की अग्रणी संस्था की ओर से उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कंचन सिंह ने कहा कि आप लोगों का आना हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि हमें प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर कार्य करना होता है, इसलिए अभी अधिक समय देना संभव नहीं है, लेकिन राउरकेला आने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने सभी हिंदी भाषी भाइयों का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों के मन में यह भाव आया और आप सम्मान देने पहुंचे, यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने छठ मईया की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसी आस्था के कारण आप लोग ओडिशा से यहां आए।

समिति के उपाध्यक्ष कृष्णा साहू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में हरि शंकर साह, अशोक पाठक, ओपी सिंह, रिंकू अग्रवाल और ऋषि सेवक शामिल थे।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment