लातेहार: बच्चों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे, उपायुक्त ने दिया निर्देश

Shashi Bhushan Kumar

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला शिक्षा विभाग की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा, विद्यालयों में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन, पोशाक, पुस्तक, साइकिल, छात्रवृत्ति वितरण, मध्याह्न भोजन और पोषण वाटिका जैसी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी स्कूलों में समय पर पोशाक और छात्रवृत्ति वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन योजना की नियमित मॉनिटरिंग करने और पोषण वाटिका को प्रभावी ढंग से लागू करने का भी आदेश दिया। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि बच्चों की स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से हो और उन्हें आयरन की गोलियां दी जाएँ।

बैठक में आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, संबंधित अधिकारी, एडीपीओ, एपीओ और सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बैठक में सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की शिक्षा योजनाओं का लाभ प्रत्येक छात्र-छात्रा तक सही समय पर पहुंचे और प्रत्येक स्कूल का संचालन प्रभावी ढंग से हो।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment