श्रमिक संगठनों का केंद्र सरकार पर हमला, मुगमा कोलियरियों में उग्र प्रदर्शन

Shashi Bhushan Kumar
विरोध प्रदर्शन करते यूनियन के लोग

केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ५५ श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड बनाये जाने के विरोध में विहार कोलियरी कामगार यूनियन द्वारा मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियरियों में विरोध प्रदर्शन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने कहा कि देशी-विदेशी के पूँजीपतियों तथा कॉरपोरेट घराना के इशारे पर केन्द्र सरकार में मजदूरों के अधिकारों को समाप्त कर दिया है। यह मज़दूरों को बंधुत्व मजदूर बनाने की साजिश है। हमारे पूर्ववर्ती मजदूरों ने काफी संघर्ष और कुर्बानी देकर मजदूरों के सुरक्षा कवच के रूप में आजादी के पहले और बाद में कीमत पर समाप्त नहीं होने दो कानून बनवाया था, उसको हम किसी भी कीमत पर समाप्त होने नहीं देंगे। जिस तरह किसानों ने चार कृषि कानून को ऐतिहासिक लड़ाई लड़कर रद्द करवाया इस तरह मजदूर भी लड़कर लेबर कोड को रद्दी की टोकरी में डलवाएंगे I विभिन्न कोलियरियों में हुए आन्दोलन का नेतृत्व आगम राम रामजी यादव, आमीत मुखजी भागन बाउरी मो० अख्तर, दिलीप सिंह वापी गोप, विन‌य सिंह कमल बावरी, दीपक सिंह, लालू ओझा, खोखन दास, संजय सिंह शुभम विश्वकर्मा, रामानन्द राजभर, सनोज चौहान, तारकनाथ सहिदास, हरेन्द्र शमी, उपेन्द्र महतो, काजल गोराई, देवेन्द्र मिश्रा, हरे राम इत्यादि ने किया।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment