हेमंत सोरेन से कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने किया शिष्टाचार भेंट

Shashi Bhushan Kumar

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के सहयोगी राकेश सेंगर ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राकेश सेंगर ने मुख्यमंत्री को कैलाश सत्यार्थी की आत्मकथा, उनकी नवीन पुस्तक “करुणा: द पावर ऑफ कंपैशन” तथा बाल ग्राम का वर्ष 2025–26 का वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

उन्होंने कैलाश सत्यार्थी की संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ द्वारा झारखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण, बाल मजदूरी के उन्मूलन तथा बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूरभाष के माध्यम से कैलाश सत्यार्थी से भी संवाद किया और बच्चों के अधिकारों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मनोज कुमार भी उपस्थित थे।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment