झामुमो ने असम चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की

Shashi Bhushan Kumar

असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपने 21 उम्मीदवारों की सूची घोषित कर दी है। पहले पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थी, लेकिन सहमति नहीं बनने के कारण अब झामुमो ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह सूची पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय द्वारा जारी की गई।

  1. मजबाट – प्रीति रेखा बरला
  2. बिश्वनाथ – तेहारू गौर
  3. खुमटाई – अमित नाग
  4. चबुआ – भुबन मुरारी
  5. गोसाईगांव – फेड्रिक्सन हासदा
  6. सोनारी – बलदेव तेली
  7. दुलियाजान – पीटर मिंज
  8. रोंगानाडी – पाबन साउतल
  9. डिगबोई – भरत नायक
  10. भेरगांव – प्रभात दास पनिका
  11. टिंगखोंग – महाबीर बास्के
  12. बरचल्ला – अब्दुल माजन
  13. रांगापारा – मैथ्यू टोपनो
  14. मार्गेरिटा – जरनल मिंज
  15. नाहरकटिया – संजय बाघ
  16. माकुम – मुना कर्मकार
  17. डूमडूमा – रत्नाकर ताती
  18. सरुपथार – साहिल मुंडा
  19. तीताबोर – सोनिया
  20. बोकाजन – प्रतापचिंग रंगफ़ार
  21. खोवांग – प्रभाकर दास

झामुमो के इस फैसले से असम के चुनावी मुकाबले में नया समीकरण देखने को मिल सकता है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment