झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने बड़े निर्णय लिए , चुनाव की तैयारी और पूर्व अध्यक्ष का निष्कासन घोषित किया

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने अपनी पूर्व निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन प्रेस क्लब, रांची में किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के संस्थापक सह प्रदेश अध्यक्ष ई. अमित ओझा ने की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव नीरज सिन्हा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यजीत ठाकुर, मुख्य सलाहकार वैद्यनाथ मिश्र, रांची जिला संयोजक आयुष तिवारी सहित यूनियन के विभिन्न फेज़ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो प्रमुख मुद्दों पर घोषणा की गई—

  1. रांची जिला अध्यक्ष एवं सचिव पद के चुनाव की तिथि व प्रत्याशियों की सूची जारी करना
  2. यूनियन में अनियमितताओं में दोषी पाए गए पदाधिकारी/सदस्यों के निष्कासन की घोषणा

यूनियन ने पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के खिलाफ की गई जांच के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्णय लिया। उनके विरुद्ध निम्न आरोप सिद्ध पाए गए—

  1. नशे की हालत में यूनियन सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार
  2. ओला-उबर में वाहन अटैचमेंट के नाम पर अवैध वसूली
  3. ऐप आधारित कंपनियों से मिलीभगत कर ड्राइवरों की गाड़ी ऑफ-रोड करवाना और पुनः ऑन-रोड करने के लिए पैसे लेना
  4. ड्राइवरों पर पद का दुरुपयोग
  5. यूनियन से बिना सलाह के निर्णय लेना
  6. आम सभा की अवहेलना

यूनियन के नियमों के तहत उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आम सभा ने उन्हें पद से निष्कासित कर दिया।

प्रदेश महासचिव नीरज सिन्हा ने यूनियन के निर्णयों और आगामी चुनाव पर विस्तृत रूप से संबोधित किया। अंत में यूनियन के मीडिया प्रभारी एस.पी. ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम का समापन किया।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment