RANCHI
झारखंड लोक सेवा आयोग ने झारखंड असैनिक संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 9 मार्च शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में राज्य सरकार द्वारा अधिकतम आयु सीमा में की गई वृद्धि को भी शामिल किया गया है। संशोधित प्रावधान के अनुसार, परीक्षा के लिए अधिकतम आयु की गणना 1 अगस्त 2022 से तथा न्यूनतम आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने आयु सीमा में वृद्धि संबंधी आदेश पूर्व में ही जारी कर दिया था, जिसे अब परीक्षा अधिसूचना में सम्मिलित कर लिया गया है।


