झारखंड की राजनीति को झटका: नहीं रहे पूर्व विधायक रामचंद्र नायक, शोक में कांके

Shashi Bhushan Kumar

कांके विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक का आज देर रात करीब 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांके सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें संभालने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। रामचंद्र नायक लंबे समय तक राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे और कांके क्षेत्र में उनकी एक मजबूत और सम्मानित पहचान रही।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

रामचंद्र नायक को क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रिय भूमिका के लिए याद किया जाएगा। उनके निधन से कांके क्षेत्र की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment