दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए तैयार झारखंड, पवेलियन का किया निरीक्षण

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार का प्रतिनिधिमंडल पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 में भाग लेने के लिए दावोस पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को इंडियन पवेलियन परिसर में झारखंड पवेलियन का भ्रमण और निरीक्षण किया। यह फोरम 19 से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। झारखंड की भागीदारी मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, वन और जैव-आर्थिक क्षेत्र, तथा महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगी।

मुख्य उद्देश्य राज्य को सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास के वैश्विक मंच पर अवसर प्रदान करना है, जिससे झारखंड की पहल और नीतियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जा सके।

यह प्रतिनिधिमंडल राज्य की प्रगति, नवाचार और सामाजिक-आर्थिक विकास को वैश्विक समुदाय के सामने उजागर करेगा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment