षष्ठम झारखण्ड विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र, DAY- 4
जमुआ की विधायक मंजू देवी ने विधानसभा में अपने क्षेत्र के चुंगलों इलाके में पुलिस ओपी स्थापित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि चुंगलों और आसपास के गांवों में पुलिस सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसी भी आपात स्थिति में क्षेत्रवासियों को दूर स्थित थाना जाना पड़ता है, जिससे समय पर सहायता मिलना मुश्किल हो जाता है। कई बार छोटी घटनाएं भी इसी वजह से गंभीर रूप ले लेती हैं। खासकर रात के समय लोगों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है।
विधायक ने कहा कि यदि चुंगलों में पुलिस ओपी की स्थापना होती है तो लोगों को तुरंत पुलिस सहायता मिल सकेगी, अपराध पर नियंत्रण मजबूत होगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बेहतर बनेगी। उन्होंने सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द पुलिस ओपी खोलने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और उनकी पुरानी मांग पूरी हो सके।

