अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश, 2.81 करोड़ की चरस बरामद, चार गिरफ्तार

Shashi Bhushan Kumar

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में लगभग 2.81 करोड़ रुपये मूल्य की चरस जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन मुंबई पुलिस की वर्ली यूनिट द्वारा संचालित किया गया।

पुलिस ने बताया कि तस्करी का नेटवर्क नेपाल से होकर बिहार के रास्ते मुंबई तक चरस की आपूर्ति करता था। आरोपियों ने रेलवे नेटवर्क का उपयोग करते हुए मुंबई में चरस की सप्लाई की। यह सिंडिकेट पिछले कई महीनों से सक्रिय था और लगातार ड्रग्स की सप्लाई कर रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों में दो नेपाली नागरिक दीपक लामा (31 वर्ष) और सुंदर रुम्बा (28 वर्ष) शामिल हैं। साथ ही, मुंबई के विले पार्ले वेस्ट के निवासी आबिद और उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में कुल 2.81 किलो चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 2.81 करोड़ रुपये आंकी गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में स्थानीय पेडलर, नेपाल में मुख्य सप्लायर और बिहार में ट्रांजिट पॉइंट की जानकारी मिली है। इसमें एक महिला आरोपी भी शामिल थी, जो आर्थिक लेन-देन की जिम्मेदारी संभाल रही थी। उसे 27 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया।

मुंबई पुलिस का कहना है कि यह जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारी संभव है। पुलिस नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है और ऐसे सभी तस्करी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए सतर्क है।

Share This Article
शशी भूषण कुमार | पत्रकार (Journalist)- शशी भूषण कुमार 12+ वर्षों के अनुभव वाले पत्रकार हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में कार्य करते हुए वर्तमान में Live 7 TV.com में सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में संपादकीय नेतृत्व और न्यूज़ प्लानिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे पिछले तीन वर्षों से झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग के गेस्ट फैकल्टी भी हैं। ग्रामीण पत्रकारिता पर शोध कार्य से जुड़े रहते हुए वे जमीनी और आदिवासी क्षेत्रों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Leave a Comment